CBSE 10 Board Result: पिता के पास ट्यूशन के नहीं थे पैसे तो बेटे ने सेल्फ स्टडी पर किया फोकस और अब बन गया जिला टॉ
अभिनव की यह सफलता इसलिए भी खास है कि उन्होंने केवल सेल्फ स्टडी करके यह कठिन मुकाम पाया है. हालांकि, उनके परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया. लेकिन, वे उसे ट्यूशन दिलाने में असमर्थ थे. घर की परिस्थिति के हिसाब से अभिनव टूटा या अपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया, बल्कि खुद को ऐसे ही ढाला और जी तोड़ मेहनत की. आज उसकी मेहनत का परिणाम आया तो सभी क़ी आँखे खुली क़ी खुली रह गयी. आज गुरूजी व अभिभावक उसका बखान करते नहीं थक रहे.