
Monsoon Update : भीषण गर्मी के चलते यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है. पूर्वांचल सहित प्रदेश के अधिकांश जनपदों में अधिकतम तापमान 50 से 51 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। दिन के साथ साथ रात में भी लोगों को पसीने छूट रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अरब सागर में एक बार फिर चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि आईएमडी का ताजा अपडेट क्या है?अरब सागर में चक्रवाती तूफान की स्थिति उत्पन्न होने से उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

अरब सागर से 30 मई से ठंडी-ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दो-तीन दिनों में दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश हो सकती है। इससे कुछ दिनों तक 4-5 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक पारा गिरा रहेगा।इन राज्यों में होगी बारिशआईएमडी के अनुसार, केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे तो एक जून से बारिश होती है, लेकिन इस बार एक-दो दिन पहले ही मानसून पहुंच जाएगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 29 मई और 1 जून को जमकर बादल बरसेंगे।

चक्रवाती तूफान का असरआपको बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल में जमकर तबाही मचाई थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली थीं और जमकर बारिश हुई थी। पश्चिम बंगाल में 6 और बांग्लादेश में 10 लोगों की जान चली गई थी। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे। साथ ही कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे के लिए हवाई सेवाएं बंद थीं।
Comments
No comments yet.