समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री नारद राय ने अंततः सपा से नाता तोड़ लिया है। नारद ने साइकिल को पंक्चर करने की बात कही। बलिया लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे नारद राय ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सपा छोड़ने की खुलेआम घोषणा की। इस दौरान जय श्रीराम का नारा भी लगाया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप सपा से इस्तीफा दे दिए हैं, जवाब में कहा कि जय श्रीराम बोलकर सपा में बने रहना संभव नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित संगठन पर कई तरह के आरोप मढ़े। कहा कि मेरी राजनीति खत्म की जा रही थी। एक दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 45 वर्ष पुराने नेता का मंच से नाम न लेकर अपमान किया। इसे भुलाया नहीं जा सकता।

https://youtu.be/dqH-YdMvEwY?si=lPQVNa4rEkiFr4az

बता दें कि शहर से सटे फेफना के कटारिया गांव में आयोजित सभा में अखिलेश यादव ने नाम नहीं लिया था. उसी समय से पूर्वमंत्री नाराज व गुस्से में है. उन्होंने सपा क़ी खामियों को एक एक कर गिनाया.

नारद राय ने कहा, साइकिल होगी पंक्चर

सटे खोरीपाकर गांव स्थित देव श्री परिसर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पूर्व मंत्री नारद ने कहा कि अपमान होने के बाद भी सपा प्रत्याशी ने अफसोस जाहिर नहीं किया। कहा कि किसी भी पार्टी इतना बड़ा नेता हो उसका मंच से नाम नहीं लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि मैंने बलिया में अपने राजनीति कल में बहुत से विकास कार्यक्रम कराये. बलिया में जनेश्वर मिश्र सेतु, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, लोहिया मार्किट, स्पोर्टस कालेज लाने का काम किया। बलिया की जनता से मैं प्रेम करता हूं। सपा का झंडा लगाकर भाजपा को मैं मदद नहीं कर सकता, भाजपा का झंडा लगाकर भाजपा की मदद करूंगा। जिस दिन भाजपा में चुनाव शामिल होऊंगा, संख्या बल सभी को दिख जाएगा।