कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो गया है. इलाके में NDRF की टीमें मुस्तैद कर दी गयी है. रेमल का असर पूर्वांचल में भी देखने को मिला. मंगलवार को रेमल का असर यूपी के पूर्वांचल इलाके साफ देखने को मिला. करीब पण बजे शाम को झमाझम बारिश ने लोगो को भीषण गर्मी से राहत दिलायी.


NDRF के पूर्वी क्षेत्र के कमांडर गुरमिंदर सिंह ने कहा कि संभावना है कि चक्रवात रेमल आज आधी रात को लैंडफॉल करेगा. IMD के अनुसार लैंडफॉल के समय हवा की गति 120-130 किमी प्रतिघंटा होगी. NDRF की 14 टीमों को साउथ बंगाल में तैनात किया गया है.

रेमल चक्रवात को लेकर बंगाल में अलर्ट


चक्रवार्ती तूफान रेमल का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात रेमल आज आधी रात को पश्चिम बंगाल के तटों और बांग्लादेश से टकराएगा. फिलहाल कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है. चक्रवात को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही SOP का पालन करने का आग्रह किया. राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और इससे निपटने के लिए के लिए राज्य और केंद्रीय विशेषज्ञों के साथ लगातार संपर्क में हैं. वहीं दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की.