गृहमंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा फोटो

बलिया : समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बलिया के कद्दावर समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री नारद राय का एक फोटो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी है। इस फोटो ने बलिया की राजनीतिक तपिश को और बढ़ा दी है। साथ ही लोकसभा चुनाव में लगे नेताओं के लिए भूचाल लाने का काम किया. नारद राय का यह एक्शन कितना कारगर होता है यह तो समय के गर्भ में है. लेकिन इतना जरूर है राजनीति में नया मोड़ लाने का काम जरूर करेगा.

पूर्व मंत्री ने अपने एक्स (X) पर इस फोटो को खुद पोस्ट किया है। दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले मा• प्रधानमंत्री श्री .@narendramodi जी और भारत के यशस्वी गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य मा• @AmitShah जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे ग़रीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मज़बूत करूँगा।जय जय श्री राम। 🙏🏻

https://youtu.be/dqH-YdMvEwY?si=lPQVNa4rEkiFr4az

pic.twitter.com/ACrwKXfUKg— Narad Rai (Modi Ka Parivar) (@NARADRAIBALLIA) May 27, 2024

बता दे कि बलिया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना के कटरिया गांव में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री नारद राय को तवज्जो नहीं दिया गया था। इससे पूर्व मंत्री नारद राय के समर्थकों में काफी नाराजगी थी। सोमवार को पूर्व मंत्री नारद राय ने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। उमड़ी समर्थकों की भीड़ के बीच नारद राय ने स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है।