चुनौतियों का सामना करने वाले ही पाते हैं मुकाम : प्रो. संजीत कुमार गुप्ता
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समाज कार्य विभाग के द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस व आत्महत्या रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता व मुख्य अतिथि डॉ0 योगेंद्र दास उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।