बलिया : शिक्षक दिवस के अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री नाथ पांडेय को टैक्स बार के सदस्यों ने सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान केक काटा गया. इस दौरान सदस्यों में मिठाई का वितरण किया गया.

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन पांडेय ने सभी को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर अधिवक्ता जनक पांडेय, प्रवीण पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, राजेश्वर गिरी, रजनीश सिंह, राजीव रंजन सिंह इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित रहे.