शिक्षक दिवस के अवसर पर मनोरंजन हाल,टीडी कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार श्री आनन्द स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार तथा कुलपति,जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ तथा शिक्षकों को सम्मानित किया.

जिलाधिकारी ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए अपने गुरुओं को नमन करने के साथ ही सभी शिक्षकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद समाज में सबसे महत्वपूर्ण एवं सम्मानित पद है। समाज में जितने भी वैज्ञानिक,इंजीनियर,डॉक्टर,आईएएस,आईपीएस व राजनीतिज्ञ आदि महत्वपूर्ण पदों पर लोग कार्य कर रहे हैं,उन सभी लोगों को किसी न किसी शिक्षक ने अवश्य पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को रोशनी देने का कार्य करते हैं.
बच्चा सबसे पहले अपने मां से सीखना है,उसके बाद विद्यालय में अपने शिक्षक से सीखता है। उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मुझे इतने अच्छे शिक्षक मिले, जिसके कारण मैं आज इस पद पर हूं। उन्होंने समारोह में उपस्थित शिक्षकों से कहा कि आप लोगों ने बहुत से बच्चों को पढ़ाया होगा,जो आज ऊंचे पदों पर कार्य कर रहे होंगे.
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.