बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री डॉ0 राजेश पांडेय की माता श्रीमती मालती पाण्डेय का निधन मंगलवार को अपराह्न उनके भृगुआश्रम स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है।


बलिया शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के अनेक लोगों ने उनके भृगुआश्रम स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि पांडेय जी के परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। जिससे पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है। श्रीमती मालती पाण्डेय अपने पीछे पूरा हरा भरा परिवार छोड़ गई है ।


निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी दुबहर पंकज सिंह, अजीत पांडेय, समर बहादुर सिंह, शशि भूषण शुक्ला, अखिलेश सिंह, शक्ति सिंह, अरुण कुमार साहू, गणेश जी सिंह, अब्दुल अव्वल, मनोज कुमार सिंह, विजय सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार पांडेय, महफूज आलम, अजहर हुसैन, राजेश कुमार पांडेय, इन्दु भूषण मिश्रा, रणजीत सिंह, नौशाद आलम, विजेता सिंह, दमयंती सिंह, अख्तर अली आदि ने गहरा शोक संवेदना प्रकट की है।