कोर्ट न्यूज : दारोगा को गिरफ्तार कर पेश करे पुलिस अधीक्षक
लगभग तेरह साल पुराने गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियोजन साक्षी एसआई डी एन दूबे के विरुद्ध बार-बार जारी गिरफ्तारी वारंट का तामिला नही कराए जाने पर विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा की अदालत ने नियत तिथि के अंदर तामिल कराकर या गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर कराने का आदेश पारित किया है। तथा एस एच ओ रेवती के विरुद्ध अदालती कार्यों में रुचि नहीं लेने व घोर लापरवाही करने के लिए उसके विरुद्ध विभागीय दांडिक कार्यवाही करके नियत तिथि के अंदर विधि अनुसार अवगत कराने हेतु पुलिस अधीक्षक को आदेश दी है। प्रकरण में आदेश का अनुपालन क्यों नहीं की गई अनुपालन आख्या समेत स्पष्टीकरण भी मांगी है। साथ ही अदालत ने यह भी पारित की है कि आदेश की अवहेलना की कार्यवाही माननीय उच्च न्यायालय को अग्रसारित की जाए। क्योंकि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 6जून 2024 तक ही मुकदमा निस्तारित करने का समय था जो बीत चुका है।