
बलिया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा की एक बैठक कंपोजिट विद्यालय शिवपुर(मुरली छपरा) के परिसर में आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ज्ञान को देवी मां सरस्वती एवं डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ.

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा के ब्लॉक महामंत्री श्री जितेंद्र यादव जी द्वारा बैठक की अध्यक्षता हेतु शिवगोविन्द ओझा के नाम का प्रस्ताव किया गया. जिस पर उपस्थित सभी शिक्षक गण द्वारा सहमति प्रदान की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ शिक्षकगण- शिवगोविंद ओझा, राणा प्रताप सिंह, भोलानाथ यादव, रामलला पाण्डेय, वीरेन्द्र यादव, संजय पाठक एवं टीम प्रशिक्षण श्री विनोद यादव(ARP), पवम शर्मा(ARP), शशिकांत(ARP), पंकज यादव(स०अ०), शशिकांत(महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ, मुरली छपरा), सिद्धार्थ सिंह l(संगठन मंत्री, रा०शै०म०बाँसडीह)का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा की कार्यकारिणी द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंह जी(जिला मीडिया प्रभारी ATEWA) को ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्री जी द्वारा अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन के लिए श्री गरुण कुमार यादव,श्री संतोष प्रजापति, श्री शशिकांत, श्री सिद्धार्थ गौतम, श्री अजीत कुमार, श्री सुभाष जी को भी ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।आज के कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया तथा नवनिर्वाचित सदस्यों श्री अश्वनी यादव एवं श्री पृथ्वीनाथ मौर्य जी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से अध्यक्ष एवं महामंत्री जी द्वारा स्वागत किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव सिंह द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम हम शिक्षक हैं अतः हमें शैक्षणिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठनात्मक दायित्वों का भी निर्वहन करना है,उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यशैली निर्वहन संबंधित उचित दिशानिर्देश भी दिये तथा वर्तमान समय में शैक्षणिक दायित्वों के पालन में आ रही समस्याओं एवं जटिलताओं को संगठन के जिला, एवं राज्य पदाधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाने का आश्वासन भी दिया.
मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह जी द्वारा अपने संबोधन में वर्तमान समय में शिक्षकों के सामने आ रही जटिल समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु संगठन के महत्व को रेखांकित किया गया । OPS बहाली के लिए ATEWA द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन में पूरी ताकत से उतरने हेतु शिक्षकों का आह्वान किया गया तथा भविष्य के कार्यक्रमों में तन मन धन से जुड़ने का संकल्प लेने हेतु आग्रह किया गया ।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में श्री जितेंद्र यादव(ब्लॉक महामंत्री),श्री श्रीकान्त मिश्र(संयुक्त मंत्री),श्री धनजी प्रसाद(संगठन मंत्री),श्री कमलेश सागर(उपाध्यक्ष),श्री राणा प्रताप सिंह, श्री संजय पाठक, श्री तरुण कुमार दूबे, श्री शशिकांत(ARP)श्री ज्ञान प्रकाश उपाध्याय(जिला सह संयोजक)इत्यादि शिक्षक सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में श्री संजय कुमार एवं श्री आशीष कुमार वर्मा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस बैठक में ब्लॉक के कोने कोने से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगोविंद ओझा एवं संचालन ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने किया।
Comments
No comments yet.