पूर्वांचल हॉस्पिटल के आरोपी चिकित्सक की जमानत अर्जी ख़ारिज
जगदीशपुर मुहल्ला में 13 मार्च 2026 को पूर्वांचल हॉस्पिटल में डॉक्टरों के लापरवाही के वजह से जन्मी जुड़वा बच्चियां समेत उसकी मां की मौत होने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की न्यायालय ने पूर्वांचल हॉस्पिटल के आरोपी डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह की जमानत अर्जी गैर इरादतन हत्या के मामले में उभय पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत खारिज कर दी है।