सत्तू और बाटी-चोखा को मिलेगी ‘एक्सपोर्ट रेडी’ पैकेजिंग की ट्रेनिंग, QR कोड-बारकोड और लेबलिंग की दी जाएगी जानकारी
बलिया। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओपी) योजना के तहत चयनित सत्तू आधारित उत्पाद और बाटी-चोखा को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए 11 सितंबर को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के माध्यम से होने वाली कार्यशाला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
कार्यशाला में उद्यमियों को आधुनिक एवं एक्सपोर्ट रेडी पैकेजिंग, उत्पाद की शेल्फ लाइफ बढ़ाने, ईको-फ्रेंडली एवं सुरक्षित पैकेजिंग के साथ QR कोड, बारकोड और न्यूट्रिशन लेबलिंग की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता मानक, उचित लेबलिंग, GMP और GHP, खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण की प्रक्रिया तथा आवेदन में सहयोग की जानकारी भी दी जाएगी। जिले के सत्तू आधारित उत्पाद और बाटी-चोखा बनाने वाले सभी पंजीकृत ओडीओपी उद्यमियों के साथ पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से कार्यशाला में भाग लेने की अपील की गई है।
फोकस: स्थानीय स्वाद को आधुनिक पैकेजिंग, बेहतर गुणवत्ता और बड़े बाजार से जोड़ना।
Comments
No comments yet.