बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, बलिया एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
1000553407

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर बधाई दी गई। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया।

1000553408



कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया सहित कई गंभीर बीमारियों के उपचार में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता बनकर सामने आते हैं। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रेडक्रॉस सोसायटी को शुभकामनाएं दीं।

शिविर के बाद अतिथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. मंजू रानी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. वसुंधरा, डॉ. संतोष चौधरी, जीके दुबे, कमलेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, केके पाठक, रविशंकर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, सभासद प्रेरक गुप्ता, श्याम बाबू रौनियार, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भूपेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह, सुनील कुमार, आशीष सिंह, रवि सोनी, अभय कुमार, विश्वकर्मा पाठक एवं प्रदीप रस्तोगी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।