कांग्रेस ने अचिंत्य त्रिपाठी को बनाया प्रदेश प्रवक्ता
अचिंत्य त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अधिवक्ता के रूप में कार्य करने के साथ ही वे विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
रसड़ा के नागहर गांव के अधिवक्ता को मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
बलिया। रसड़ा क्षेत्र के नागहर गांव निवासी एवं अधिवक्ता अचिंत्य त्रिपाठी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से उन्हें मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की खबर से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
अचिंत्य त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अधिवक्ता के रूप में कार्य करने के साथ ही वे विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़ाव को देखते हुए प्रदेश प्रवक्ता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी संगठन में उनके बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद अचिंत्य त्रिपाठी ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाने के साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.