बलिया। दवा कंपनियों के कर्मचारी संगठन यूपीएमएसआरए बलिया इकाई ने जीवन रक्षक दवाओं से जीएसटी हटाने सहित विभिन्न मांगो से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया। जिसमें दवा कंपनी से जीवन रक्षक दवाओं से जीएसटी को हटाने के साथ ही कई अन्य मांगे रखी है.
संगठन के सदस्यों ने अपने समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। संगठन के सचिव आलोक मिश्र ने संगठन की मुख्य मांगों को पढ़कर सुनाया.
जिसमें जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी शून्य किया जाए, स्वास्थ्य क्षेत्र में जीडीपी का 5 प्रतिशत बजट सुनिश्चित किया जाए, दवा प्रतिनिधियों के काम के अधिकार को सुनिश्चित किया जाए, सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनियों को पुनर्जीवित किया जाए। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, सचिव आलोक मिश्र, प्रमोद, रघुवंश, मनोज, अनंत अखिलेश, देवेंद्र, गौरव आदि उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.