नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो बाल अपचारी दबोचे गए
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की रात करीब सात वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर मय पुलिस टीम के साथ जिला महिला अस्पताल पहुँचे और पीड़िता व परिजनों से पूछताछ किया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता के बयान व परिजनों के तहरीर के आधार पर दो बाल अपचारी जिनकी आयु सात व आठ वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।