बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में कर्मचारियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों की यह है मांग
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट और डग्गामार वाहनों के कारण सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को पूर्णकालिक किया जाए। इसके साथ ही निगम की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की योजनाएं विभाग के भविष्य के लिए घातक साबित होंगी।
26 नवंबर को दिया था अल्टीमेटम
संयुक्त परिषद कर्मचारियों ने 26 नवंबर 2024 को प्रार्थना पत्र देते हुए सरकार को अवगत कराया था कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो कर्मचारी पूरे तरीके से लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करेगा और परिवहन विभाग संबंधित कार्यों से विरक्त होगा।
बलिया के रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि उनका विरोध प्रदर्शन रोड़वेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर हैं। जिसके संबंध में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 26 नवंबर को एक मांग प्रस्तुत किया गया था। उस पर कार्रवाई नहीं होने से उन्होंने सात तारीख को गेट मीटिंग की। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद आज धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं।
रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके हरेराम गिरी, नवीन चंद वर्मा, ब्रह्मानंद पाण्डेय, अभिषेक, अनुरंजन शुक्ला, भाष्कर राय, राकेश मिश्र, पंकज, चन्दन, आयुष राय आदि शामिल रहे.
Comments
No comments yet.