बलिया: शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक पर कार्यरत शिक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह की असामयिक निधन सोमवार को हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। घर-परिवार में करुण-क्रंदन व चीत्कार मच गया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के दत्तीवड़ (शिवपुर) निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक पर बतौर शिक्षक तैनात थे। अचानक तबियत खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गये, जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें मऊ ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन घर पर ही उनकी सांसे थम गई। उनकी मौत से पत्नी और चार पुत्रियों का रोते-रोते बुरा हाल हैं।
वहीं, विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम चौबे,महामंत्री धीरज राय,संरक्षक अरुण कुमार सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह,नित्यानन्द पाण्डेय,अरविन्द श्रीरश्मि,कमलेश यादव,ओमकारनाथ पाण्डेय,सुरेश वर्मा,नंदलाल वर्मा,डॉ. आशुतोष शुक्ला,उपेंद्र नरायन सिंह, अजीत यादव, अखिलेश सिंह, सुनील गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह,संजय सिंह,अवधेश सिंह,राघवेंद्र प्रताप राही, जितेंद्र यादव,अमित शर्मा, सूर्यप्रकाश वर्मा, मनीष मिश्र,अमित शर्मा,आदि ने सिंह इत्यादि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को असहनीय बताया है।
Comments
No comments yet.