एकदिवसीय बाल टीबी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पढ़ाया पाठ

बलिया : बाल चिकित्सा टीवी को लेकर जिला क्षय रोग कार्यालय के नेतृत्व में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था के सहयोग से एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया. जिसमें समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, निजी चिकित्सालयों के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों में होने वाली टीवी की जांच उपचार एवं निदान हेतु प्रशिक्षण दिया गया.

राज्य स्तर के जिला चिकित्सालय के डॉ.अनुराग सिंह ने विस्तृत रूप से पीडियाट्रिक टीवी के बारे में प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजयपति ड्रिवेदी, सीएमएस डॉ एस. के. यादव एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विजय यादव के द्वारा की गई. जिला क्षय रोग अधिकारी बलिया ने बताया कि जिले में पीडियाट्रिक टीवी नोटिफिकेशन चार प्रतिशत है. जिसे हमें बढ़कर 10 से 11% करना है. जनपद में टीवी की जांच करने के लिए गैस्ट्रिक स्पिरिट एंड एंड इंड्यूस्ड स्पूटम की सुविधाओं का बढ़ावा देने कॉस्केट ट्रेनिंग के माध्यम बताया गया.

प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयपति द्विवेदी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में टीवी के लक्षण देखने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श ले. समय-समय पर टीवी रोग की पहचान होने से न सिर्फ इसे फैलने से रोक सकते हैं. बल्कि रोगी बच्चों के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं. टीवी रोग का पूर्ण इलाज हर स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क उपलब्ध है. बैठक में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर से शाबान अख्तर, टीबी विभाग से डीपीसी आशीष कुमार, पीपीएम कोऑर्डिनेटर विवेक जी, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया. इस मौके पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. आशु सिंह, डॉ. आर के केजरीवाल, डॉ. डी प्रसाद, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आफ़ताब आलम, डॉ. अबिनाश उपाध्याय, डॉ. विनेश कुमार आदि शामिल रहे. अंत में डीटीओ डॉ. विजय यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.