
बलिया/वाराणसी : काशीनगरी बुधवार को एक अनूठे सम्मान समारोह की साक्षी बनी। अमर उजाला की ओर से एक निजी होटल में आयोजित 'पूर्वांचल की शान 2024' सम्मान समारोह में शान बढ़ाने वाली विभूतियों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पाठक ने कहा कि प्रदेश की संपूर्णता पूर्वांचल से है। इस मौके पर बलिया जिले वरिष्ठ लेप्रो सर्जन डॉ. ए. के गुप्ता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि एक तरफ काशी तो दूसरी तरफ प्रयागराज संगम नगरी। कबीर भी अंतिम दिनों में पूर्वांचल पहुंचे। गोरखपुर में गोरक्षनाथ की महिमा किसी से छिपी नहीं। आजादी की लड़ाई में भी प्रदेश का अपना अलग ही योगदान है। बलिया 1942 में ही आजाद हो गया था। ऐसी भूमि के सपूतों व मनीषियों को प्रणाम करता हूं।

बता दें की जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ. ए. के. गुप्ता सरकारी सेवा में 23 साल लोगों की सेवा करने के बाद खुद सेवा निवृति ले लिया. इसके उपरांत बलिया में एसपी सिटी हॉस्पिटल में डायरेक्टर व बतौर सर्जन सेवा करते हुए प्रदेश में सबसे अधिक नसबंदी करके सरकार से कई बार सम्मानित हुए है. वहीं अपने चिकित्सालय में आयुष्मान भारत मिशन के तहत हजारों लोगों का सफलतापूर्वक आपरेशन करके जीवनदान दिया.
डॉ. ए. के गुप्ता अपने एसपी सिटी हॉस्पिटल में किडनी, गाइनी, यूरो, पित्त की थैली में पथरी की सर्जरी में उत्कृष्ट योगदान किया है. इन्हीं उपलब्धियों के लिए काशी नगरी में एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें सम्मानित किया. इस उपलब्धि पर आइएमए तथा नर्सिंग होम एसोसिएशन के चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है. उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगाया हुआ है.
Comments
No comments yet.