बलिया : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में उनकी विधानसभा बलिया नगर में इन दिनों विधायक खेलकुंभ का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बहुत ही आकर्षक नौका रेस प्रतियोगिता का आयोजन है। आयोजन महावीर घाट संगम पर आयोजित होगा।
विधायक खेलकुंभ प्रतियोगिता में संगम घाट पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के नाविक कली कला और कौशल का परिचय देंगे। प्रतियोगिता में 39 प्रतिभागी नाविकों को सहभाग करना है। परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नौका रेस प्रतियोगिता व्यवस्था का जिम्मा अभिषेक सिंह झलक, रणवीर सिंह धुरखेली और ग्राम प्रधान संजय यादव के जिम्मे है।
Comments
No comments yet.