
बलिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व युवा तुर्क कहे जाने वाले चंद्रशेखर जी का व्यक्तित्व आकाश जैसा विराट था और उनके बारे में कुछ टिप्पणी करना सूरज पर थूकने के समान है। देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं बलिया की माटी के लाल चंद्रशेखर पर की गई अभद्र टिप्पणी पर बलिया में जबरदस्त आक्रोश रहा। जिसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए खड़गे को जूता चप्पल की माला पहना करके जुलूस निकाला गया। भारी भीड के बीच टीडी कॉलेज चौराहे पर खड़गे का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जी बलिया की बागी धरती के लाल थे जो अपनी योग्यता और संघर्षों के बाल पर देश के प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किये । देश की लोकसभा ने उनका सर्वोच्च सांसद के सम्मान से सम्मानित किया ।पक्ष और विपक्ष की राजनीति करने वाले लोग जब चंद्रशेखर की किसी बात पर सदन में बोलते थे तो बिल्कुल शांत होकर उनकी बात को सुनते थे ऐसे महान व्यक्तित्व के बारे में अशोभनीय एवं अमर्यादित तरीके से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके मल्लिकार्जुन खड़गे ने असभ्य अपराध किया है जिसके लिए उन्हें देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए । वक्ताओं ने राज्यसभा के माननीय सभापति जी से मांग किया कि ऐसे असभ्य और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को देश के सर्वोच्च सदन में बैठने का अधिकार नहीं है और उसे तुरंत राज्यसभा से बर्खास्त कर देना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि आज का प्रदर्शन सांकेतिक है और अगर हमारी मांगों को तुरंत नहीं माना गया तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है । वक्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री अमिताभ उपाध्याय पूर्व महामंत्री श्री हेमंत पाठक जी श्री सुरजीत सिंह परमार टीडी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण सिंह जी राघव सिंह जी जिला पंचायत के सदस्य श्री मानवेंद्र विक्रम सिंह जी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री संतोष पांडे एवं उपस्थित लोगों में श्री उपेंद्र सिंह अविनाश सिंह अदालत अमित सिंह दिनेश प्रताप सिंह राकेश सिंह टिंकू मकनु सिंह कृष्ण प्रताप सिंह ऋषिकेश पांडे पिंटू गोंड अनुराग पटेल हिमांशु सिंह चंदन सिंह तनु सिंह तेज प्रताप सिंह कमलेश सिंह सत्येंद्र सिंह चिंटू निषिद्ध श्रीवास्तव आशीष सिंह दुर्गेश राय सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू इंद्रपाल सिंह राजन सिंह संतोष वर्मा संतोष सिंह प्रियव्रत सिंह झन्नू अमित गिरी मोहम्मद सुफियान इत्यादि चंद्रशेखर जी को मानने वाले लोग उपस्थित
रहे ।
Comments
No comments yet.