नगर में आधे घंटे की झमाझम बारिश ने खोलकर रख दी नगर में विकास की कलई
मंगलवार की शाम को आधे घंटे की झमाझम बारिश के बाद नगर की प्रमुख सड़कों का हाल देखने लायक रहा. शहर का हृदयस्थल चौक सरोवर में तब्दील हो गया। जबकि अन्य सड़कों का भी यही हाल रहा. नगर पालिका द्वारा कराये गए नालियों की सफाई की कलई भी पूरी तरह खुल गई। नगरवासियों को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का लाभ भी नहीं मिला.