मुख्यमंत्री को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए समग्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी

बलिया : विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारियों सहित 2004 बैच के शिक्षकों ने सेंट्रल मेमोरेंडम 03.03.2023 के अनुरूप शासन द्वारा आदेश जारी होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। साथ ही मुख्यमंत्री जी को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए समग्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया।
जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम चौबे ने पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित होने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए बताया कि यह एसोसिएशन के संघर्षो का परिणाम है कि केंद्र के समान मेमोरेण्डम जारी होने से पूरे प्रदेश में लगभग 70 हजार और जनपद में लगभग 1000 से अधिक शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित होंगे। कहा कि बिशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ. प्र. द्वारा केन्द्र के समान प्रदेश में पेंशन मेमोरेंडम जारी करने हेतु वर्षों से जारी लड़ाई के क्रम में 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी की मुख्यमंत्री जी से हुई व्यक्तिगत मुलाकात एवं 21 जून को चलाए गए ट्वीटर अभियान का सीधा असर हुआ।
केन्द्र के समान पेंशन मेमोरेंडम लागू करने की लड़ाई की शुरुआत करने वाला विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशनसंगठन कोर्ट से लेकर सड़क तक इस लड़ाई को लड़ा और अन्ततः इस संघर्ष में हमे सफलता भी मिली। संघर्ष से मिली इस सफलता से हमारे अन्दर नव ऊर्जा का संचार हुआ है। इस ऊर्जा का प्रयोग एक-एक शिक्षक/कर्मचारी के लिए पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष में काम आएगा।