
चिकित्सक दिवस के अवसर पर आइएमए बलिया व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान आयोजित किया गया सम्मानित समारोह

बलिया : बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए ) बलिया व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर से सटे हनुमानगंज स्थित होटल महादेव पैलेस में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया. जिसमें एक सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का आयोजन भी किया गया है. जिसमें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल्स से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान भी प्रस्तुत किया.

इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. इस मौके अपने सम्मान से अभिभूत चिकित्सको ने कहा कि हम नई-नई चिकित्सा पद्धतियों से लोगों के उपचार के लिए प्रयासरत रहते हैं. मानव जीवन कि रक्षा करना ही हमारा मूल कर्तव्य है. इसी को आधार मानते हुए हम लोग हर साल डॉक्टर्स डे पर 1 जुलाई को कार्यक्रम के जरिये इस मूल उद्देश्य को आत्मसात करने संकल्प लेते हैं.

हनुमानगंज स्थिति एक निजी होटल में सम्मान समारोह तथा एक बृहद कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है. जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला व महिला चिकित्सालय के सीएमएसगण डॉ. एस के यादव व डॉ. सुमिता सिन्हा व वरिष्ठ चिकित्सकों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया. इस मौके पर डॉ. वीसी राय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया. दौरान आयोजित सतत चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यशाला में वाराणसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्वेतांक मिश्रा तथा डॉ रवि शंकर प्रधान न्यूरो सर्जन ने चिकित्सा के क्षेत्र नए शोध पर आधारित जानकारी दी.

जिले के चिकित्सकों को चिकित्सा के नवीन मूल मन्त्र से रूबरू कराया . इस अवसर पर आइएमए के सचिव डॉ. ए. के. गुप्ता ने कार्यक्रम के मूल उद्देश्य पर विस्तार से अपना पक्ष रखा. दौरान जिले के वरिष्ठ व चिकित्सा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सको को सम्मानित किया गया. जिसमे आई एम ए कि ओर से जिला महिला अस्पताल कि सीएमएस डॉ. सुमिता सिन्हा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे को चिकित्सा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.

इसी क्रम में उप्र नर्सिंग होम एसोसिएशन कि ओर से डॉ. अनिल कुमार सिंह तथा डॉ अशोक कुमार गुप्ता को चिकित्सा रत्न 2024 के सम्मान से नावाजा गया. जबकि डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. योगेंद्र दस को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ. आर के केजरीवाल. डॉ. संतोष कुमार. डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ अजीत सिंह, डॉ. आशु सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. पी. के सिंह गाहलौत, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. डी प्रसाद, डॉ. वैभव सिंह, डॉ आफ़ताब आलम, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. कुमार दीपक, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. शिल्पा, डॉ. निकिता सिंह, डॉ. रिमझिम सिंह, आदि मौजूद रहे. अध्यक्षता डॉ. अमिता सिंह तथा संचालन डॉ. एके गुप्ता व डॉ बीके गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.

Comments
No comments yet.