Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Pradeep Gupta Editor in Chief

Contributor

Pradeep Gupta Editor in Chief

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।

IMG_20240628_135450_copy_1024x1217
Breaking News

डॉक्टर्स डे : एक जुलाई को चिकित्सकों का सम्मान व कार्यशाला

आइएमए बलिया व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक जुलाई चिकित्सक दिवस के अवसर पर नगर से सटे हनुमानगंज स्थित महादेव पैलेस में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें एक सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का आयोजन भी किया गया है. जिसमें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल्स से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान भी प्रस्तुत किया जाएगा. यह जानकारी बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी.

29 Jun 2024 2 min read
IMG-20240629-WA0069
Breaking News

बलिया मण्डल को उत्तर प्रदेश में डाक वितरण में द्वितीय स्थान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक

डाक विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित सर्किल एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में उत्तर प्रदेश परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 13 अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया।

29 Jun 2024 2 min read
IMG-20240629-WA0076-1
Breaking News Crime

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने भामाशाह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।यहां पर कलेक्ट्रेट सभागार के बरामदे में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन भी किया।

29 Jun 2024 2 min read
IMG-20240629-WA0079
Breaking News

नवीन दाण्डिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नवीन दांडिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें ज़िले के सभी पुलिस अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, अधिवक्ता गण व क़ानून से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । सभी को नवीन दांडिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

29 Jun 2024 1 min read
IMG-20240629-WA0076
Breaking News Health

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाया गया स्टॉल बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्...

29 Jun 2024 2 min read
IMG-20240628-WA0173
Breaking News

प्रवीण कुमार लक्षकार बने बलिया के नए डीएम

लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासन ने आईएएस और आईपीएस का स्थानांतरण करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शासन ने 2012 बैच के आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। नवागत जिलाधिकारी राजस्थान के जयपुर के मूल निवासी है।

28 Jun 2024 1 min read
IMG-20240625-WA0153
Breaking News Health

सनबीम के होनहार विद्यार्थी लेफ्टिनेंट शुभम मयंक सिंह का हुआ विद्यालय प्रांगण में सम्मान

करत करत अभ्यास ते जड़मति हो सुजान*इसे सिद्ध किया है सनबीम स्कूल बलिया के पूर्व विद्यार्थी(एलुमनी) शुभम मयंक सिंह ने।अपने अथक परिश्रम एवम जीवन में अनुशासन, धैर्य धारण कर उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्य अर्थात एन डी ए की कठिन परीक्षा पास कर देश की थल सेना में 21वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर लिया है।उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय अपितु संपूर्ण जिले को गौरवान्वित किया है।

25 Jun 2024 2 min read
r-copy
Breaking News

बलिया में किशोरी के साथ प्रेमी व दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीया किशोरी के साथ से सामूहिक बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार में पुलिस सफलता हाथ नहीं लग पायी है. पुलिस फरार चल रहे राहुल को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

25 Jun 2024 2 min read
IMG-20240624-WA0115
Breaking News

टैबलेट पाकर चहके छात्रों के चेहरे खिले

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत मुरली मनोहर टाउन संतकोत्तर महाविद्यालय बलिया में पीजी के छात्र/छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र नाथ मिश्र ने कियाI इस दौरान कुल 424 छात्र छात्राओं ने टेबलेट पाकर चेहरे खिल उठे. छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त किया. इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश सिंह, प्रोफेसर भागवतप्रसाद, प्रो दयाला नंद राय, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ अखिलेश प्रसाद, डॉ. अजय पांडेय, प्रो बृजेश सिंह, प्रो संजय त्रिपाठी डॉ.राकेश सिंह, डॉ कौशल पांडेय डॉ सुधा राणा , डा अवनीश पांडेय, डा. राहुल पांडेय, डा अभय नारायण राय एवम डा मुकेश वर्मा तथा अन्य शिक्षक एवं सहयोगी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह संयोजक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया

24 Jun 2024 1 min read
IMG-20240621-WA0223
Breaking News

सनबीम स्कूल: शिक्षकगणों ने की योगासन के विभिन्न मुद्राएं

परमात्मा से जुड़ने, शरीर को चुस्त - दुरुस्त व स्वस्थ रखने के निमित्त भारत की प्राचीनतम शैली योग आज विश्व के कोने-कोने में अपनी धाक जमाये हुए है। भारत के प्रयास से ही यह विश्व दिवस का रूप ले चुका है। योग, प्राणायाम, व्यायाम या सैर आदि हेतु यदि आप अपने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालते हैं तो यह स्वस्थ रहने का सबसे सहज व अनमोल साधन है। यह बातें योग दिवस के अवसर पर अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहीं।

21 Jun 2024 2 min read
IMG-20240621-WA0010
Breaking News

सेशन हाउस में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अशोक कुमार-सप्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेशन हाउस सिविल लाईन बलिया में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें योग शिक्षक सर्वेश कुमार, वेद प्रकाश प्रभारी पतंजलि योग समिति एवं वरिष्ठ योग शिक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया।

21 Jun 2024 1 min read