
नगर की सड़कें बनी सरोवर, नालियों का पानी सड़कों पर बहकर दे रहा संक्रामक बीमारियों को न्योता
बलिया : मंगलवार की शाम को आधे घंटे की झमाझम बारिश के बाद नगर की प्रमुख सड़कों का हाल देखने लायक रहा. शहर का हृदयस्थल चौक सरोवर में तब्दील हो गया। जबकि अन्य सड़कों का भी यही हाल रहा. नगर पालिका द्वारा कराये गए नालियों की सफाई की कलई भी पूरी तरह खुल गई। नगरवासियों को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का लाभ भी नहीं मिला.

मंगलवार को मात्र आधे घंटे की बारिश ने शहर की सड़कों व गलियों को तालाब में तब्दील कर दिया। उमस भरी भरी गर्मी के बाद आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों और गलियों को तालाब मे तब्दील कर दिया। नाले का पानी सड़कों पर गया और सरकारी सिस्टम का पोल खोलकर रख दिया। लोगों को उमस भरी गर्मी से भले ही राहत मिली.लेकिन बारिश ने सड़क पर चलने वाले राहगीरों और छोटे-बड़े वाहनों और पटरी व्यवसायियों को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। किया। नगर के लोगों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही मेले में सपना चौधरी का डांस करा लाखों करोडों खर्च कर दिया.

नगरवासियों को सुविधा देने के सवाल पर धनाभाव और आर्थिक तंगी का रोना रोते नजर आ रहे है. पालिका परिषद ने सुविधा के नाम पर कुछ किया ही नहीं. अगर बारिश खूब ज्यादा हो जाएगी तो नगर में नाव चलाना पड़ सकता है। बरसात का समय शुरू होने से पहले नालियों की सफाई नगर पालिका के पैसों की बर्बादी भर है. अब नगर के लोगों का ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर भी गुस्सा आ रहा है. क्या यही दिन देखने के लिए नगर के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को चुना है.

Comments
No comments yet.