- नेशनल शतरंज प्लेयर बलिया की रिया मिश्रा आकर्षण का केन्द्र रही

बलिया: चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन बलिया द्वारा आयोजित सनबीम स्कूल अगरसंडा में जिला चैंपियनशिप का आज शुभारंभ हो गया। दो दिन तक चलने वाले चैंपियनशिप में जनपद के विभिन्न स्कूलों शेमुषी विद्यापीठ रेवती , ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार द होराइजन गड़वार लिटिल फ्लावर स्कूल किडहिरापुर जमुनाराम चितबड़ागांव कैस्टरब्रिज स्कूल बसन्तपुर सेक्रेट हार्ट स्कूल सहरसपाली सनबीम स्कूल अगासंडा प्राथमिक विद्यालय करमपुर नवीन कंपोजिट स्कूल आसचौरा एवं अनेक परिषदीय स्कूल तथा प्राइवेट स्कूल के बच्चे प्रतिभाग किये।

यह चैंपियनशिप विभिन्न वर्गो अंडर 11 अंडर 15 तथा ओपेन वर्ग में अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए अगले चक्र में प्रवेश किये । लगभग 183 प्रतिभागियों ने चैंपियनशिप में हाथ आजमाएं । कुशल आर्विटर के निर्देशन में आज दो चक्र के मैच हुए । कल अंतिम दिन विभिन्न वर्गो के प्रतिभागियो में से पाँच चक्र के बाद विजेता घोषित किये जायेंगे। प्रतिभागियों के शतरंज के विसात पर शह मात देते हुए उनमे उत्साह देखते ही बन रहा था। परिषद के बच्चे की चतुरंग में हाथ आजमाएँ और अपनें अपने वर्ग में अगले चक्र में प्रवेश किये। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डा० देवेन्द्र सिंह निदेशक ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया डा० कुंवर अरुण सिंह अध्यक्ष चेस स्पोर्ट्स एसोशियेशन व प्रिंसिपल सनबीम स्कूल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा० देवेन्द्र सिंह ने कहा कि शतरंज खेल इन्डोर का सबसे महत्वपूर्ण खेल है इसे खेलने से खिलाड़ी का दिमाग तेज होता है और मोबाईल की लत से दूर जाता है इसालिए चेस को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए । विशिष्ट अतिथि।बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज का जन्मदाता भारत है। इसके बाद ही यह अमेरिका और यूरोप मे फैला और खेला जाने लगा। चतुराई से खेला जाने वाला खेल का खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को तेज दिमाग के बल पर मात देता है ।

बीएसए ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने पर बल देते हुए शुभकामनाएं दिया। इस कार्यक्रम में सनबीम स्कूल के बच्चो ने कल्चरल प्रोग्राम करके कार्यक्रम में शामिल लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। चैंपियनशिप के आयोजन में मुख्य आर्विटर की भूमिका में आदित्य द्विवेदी ओंकार सिंह अभय तिवारी पंकज सिंह आकाश सिंह शामिल रहे। सनबीम स्कूल के निदेशक और चेस एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवर अरुण सिंह ने सभी अतिथियो का स्वागत किया.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर कुमार सिंह उपेन्द्र सिंह धीरेन्द्र राय, मनोज शर्मा, राजेश सिंह, सरदार अफजल रामप्रकाश सिंह, संतोष यादव, सतीश कुमार आदि शामिल रहे। संचालन सनबीम स्कूल के बच्चे आयुष और गुनगुन ने किया।सभी के प्रति आभार सचिव चेस संघ बलिया उमेश सिंह ने व्यक्त किया।