
बलिया : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बलिया नगर के बालेश्वर मंदिर तिराहे पर स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर से आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को पूरी के भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के तर्ज पर रथयात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। मंदिर के सर्वाकार अंकित बरनवाल तथा मंदिर के पुजारी पंडित शत्रुघ्न पांडेय ने बताया कि संध्या 4:00 बजे भगवान जगन्नाथ ,बलराम तथा सुभद्रा का विग्रह गर्भ गृह से धूमधाम से पूजा अर्चन के साथ निकाल कर रथ पर आरुढ कराई गई.

रथयात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर के पास इस्कॉन सोसायटी रामपुर उदभान से निकला रथ का भी हनुमानगढ़ी मंदिर पर दोनों रथ का आपस में मिलन हुआ दोनों रथ के पुजारी एक दुसरे के रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी का माल्यार्पण कर पुजा अर्चना किए। इसके पश्चात दोनों रथयात्रा अपने -अपने निर्धारित मार्ग पर जयकारे जय घोष के साथ आगे बढ़ते। बरनवाल ने कहा कि मेरे पितामह बाबू कमलेश्वर प्रसाद के पूर्वजों ने सन 1901 में इस ठाकुर बाड़ी का निर्माण कराया था ,उसी समय से रथ यात्रा की परंपरा चली आ रही है। जो 124 साल बाद भी बदान्तूर कायम है रथ सागौन तथा शीशम की लकड़ी से निर्मित है तथा इसका वजन 3 टन है।
नीम की लकड़ी का विग्रह रथ पर रखकर श्रद्धालु भक्त हाथ से खींचते हुए पूरे नगर भ्रमण यानी माल गोदाम रोड, स्टेशन, चौक ,गूदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड , हनुमानगढ़ी होते हुए मंदिर पर पहुंचे जहां जयकारे के साथ विग्रह को उतार कर गर्भगृह में रखा गया ।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें कन्हैया पांडेय, हिमांशु बरनवाल, प्रज्ञान्शु बरनवाल, दीपक बरनवाल ,धीरज यादव, लालू जी, अनूप अग्रहरि, अनुज अग्रहरि, सुर्याशुं बरनवाल, मुकुंद पांडेय ,श्री प्रकाश पांडेय एवं नगर के सभी श्रद्धालु रहे।
Comments
No comments yet.