पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 34 उप निरीक्षकों को किया इधर-उधर
Transfer List of Ballia Police : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में 34 उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से इधर-उधर किया है। कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरूस्त करने के मद्देनजर हुए इस तबादले में 25 पुलिस चौकी को नये इंचार्ज मिले है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानान्तरित उप निरीक्षकों को सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।