पोस्ट ऑफिस प्रायोजित पत्रलेखन प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज के युग में नई पीढ़ी ने विचारों को संप्रेषित करने के लिए तकनीक को माध्यम बना लिया है। वह पत्र और पत्रलेखन के महत्व को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पत्र और लेखन का महत्व समझाने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस द्वारा सेना दिवस के उपलक्ष्य में उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु पत्रलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली का प्रदर्शन करते हुए सनबीम स्कूल बलिया के कक्षा नौवी और 11 वीं के 23 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।