Court News: किशोरी से रेप के मामले में आरोपी को 25 साल की सश्रम कैद, 25 हजार जुर्माना ठोंका
लगभग दो साल पूर्व गड़वार थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ जबरिया दुष्कर्म करने का मामला घटित हुआ था जिसमें सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (08) प्रथमकांत की न्यायालय ने आशीष कुमार उर्फ शाहरुख पियरही (गड़वार) को दोषी ठहराते हुए 25साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा 25हजार रूपये जुर्माने से भी दंडित की है जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त छः मास की सजा भुगतनी पड़ेगी।