बलिया :अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) वेद प्रकाश मिश्र इन दिन घूसखोरी के मामले चर्चा में हैं। अपने आवास पर बुलाकर व्यापारी की पिटाई किये जाने के मामले में व्यापारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए अभिहित अधिकारी के विरूद्ध डीएम व सीएम से शिकायत की थी। इस प्रकरण में की गयी शिकायत की जांच के लिए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने संयुक्त व्यापार मंडल, बलिया द्वारा अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के विरूद्ध की गई शिकायत की जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि तीन सप्ताह के अन्दर उभय पक्षों से साक्ष्य/सबूत लेकर सुनवाई कर अपनी जांच आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करें। यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने दी।
Comments
No comments yet.