पूर्वमंत्री विक्रमादित्य पांडेय की 18वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा
जनपद की राजनीति में आदर्श पुरुष रहे स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की 18वीं पुण्यतिथि शहर के टाउन हॉल, बापू भवन में मंगलवार के दिन सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने स्व. विक्रमादित्य पांडेय के तैल चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.