शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए उमड़ी थी भीड़

नईदिल्ली : प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की।

शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी। 

रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।


बता दें कि यह भगदड़ प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने वाले यात्रियों की भारी भीड़ होने के बाद मची। शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ''नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत होने के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ने आधिकारिक बयान में कहा कि प्लेटफार्म संख्या 14 पर पहले से ही काफी भीड़ थी, जब प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रस्थान के लिए वहां इंतजार कर रही थी.

अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही थीं और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफार्म संख्या 12, 13 और 14 पर मौजूद थे.

भगदड़ रात करीब 9.55 बजे शुरू हुई, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी.

भगदड़ में अपनी मां को खोने वाले एक यात्री ने कहा कि हम लोग बिहार में छपरा जा रहे थे जहां हमारा घर है. हम ग्रुप में थे. लोग एक दूसरे को धक्का दे रहे थे. इस हंगामे और भगदड़ में मेरी मां की मौत हो गई. मेरी मां का इलाज कर रहे डॉक्टर ने पुष्टि की है कि मेरी मां की मौत हो गई है.
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने कहा कि जिस समय ये दुखद घटना घटी उस समय प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर पटना जाने वाली ट्रेन मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेन उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी. इस दौरान फुटओवर ब्रिज से 14 और 15 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर आने वाली सीढ़ियों पर पैसेंजर के फिसलकर गिरने से उनके पीछे के कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना हुई. इस हादसे से उच्चस्तरीय कमेटी से जांच की जा रही है.

हिमांशु शेखर ने जोर देकर कहा कि किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया था, न ही ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था, न किसी भी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था, बल्कि रेलवे ने तो विशेष स्पेशल ट्रेनें चलाई थी.

वहां सामान्य सी भीड़ थी. घटना तभी हुई जब एक पैसेंजर दुर्घटनावश फुटओवर ब्रिज पर गिर गया.

अब रेलवे स्टेशन पर स्थिति सामान्य है. ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं.

चश्मदीद क्या कह रहे हैं?

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अधिकारियों ने बचाव दल और चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यात्रियों ने एक-दूसरे को धक्का दिया, जिससे उनमें से कुछ घायल हो गए. उन्होंने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।