
सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रेजीडेंट हाउस में शादी का अनुरोध किया था.
सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता बुधवार (12 फरवरी, 2025) को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी कोई साधारण शादी नहीं होगी. ये एक ऐतिहासिक विवाह होगा, जिसे पूरा भारत याद रखेगा क्योंकि उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में होने जा रही है. ये वही पूनम गुप्ता हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री narendra की कमांडो बताया गया था. इन्हें पीएम मोदी के साथ-साथ चलते देखा गया था और इस बात की चर्चा होने लगी थी कि ये पीएम मोदी की महिला कमांडो हैं.
Poonam Gupta wedding with Avnish Kumar at Rashtrapati Bhavan : भारत के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में शहनाई बजने जा रही है। यह ऐतिहासिक अवसर आज (12 फरवरी) को वेलेंटाइन डे वीक में होगा। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात पीएसओ पूनम गुप्ता और सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश सिंह शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है।
कौन हैं पूनम गुप्ता?
सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता, वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर कार्यरत हैं। वह सीआरपीएफ की सहायक महिला कमांडो हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम नवोदय विद्यालय में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक रघुवीर गुप्ता की बेटी हैं। पूनम ने गणित और अंग्रेजी साहित्य में डिग्री ली है। ग्वालियर यूनिवर्सिटी से बी.एड भी किया है। उन्होंने यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की थी।
राष्ट्रपति भवन में तैनाती से पहले पूनम बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में सेवा दे चुकी हैं। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूनम ने महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उनके उत्कृष्ट आचरण और व्यवहार से प्रभावित होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम की शादी के लिए राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर को विशेष रूप से उपलब्ध कराया है। यह निर्णय राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पूनम के प्रति उनकी सराहना और स्नेह को दर्शाता है।
दूल्हा अवनीश सिंह कौन है?
पूनम गुप्ता के होने वाले पति अवनीश सिंह सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हैं। दोनों का संबंध सीआरपीएफ से होने के कारण यह शादी सुरक्षा बलों के लिए भी विशेष महत्व रखती है।
शादी के लिए राष्ट्रपति भवन में मिली अनुमति
पूनम गुप्ता ने अपनी शादी राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशेष अनुरोध किया था। राष्ट्रपति ने पूनम के कार्य, पेशेवरिता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए इस विशेष अनुरोध को स्वीकार कर लिया। यह अनुमति मिलना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है। आजादी के बाद यह पहली बार है, जब राष्ट्रपति भवन में किसी की शादी होगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरा देश उत्साहित है। यह शादी न केवल पूनम और अवनीश के लिए, बल्कि पूरे सीआरपीएफ बल और सुरक्षा कर्मियों के लिए गर्व का पल है।
महिला टुकड़ी का नेतृत्व कर दिखाई अपनी काबिलियत
राष्ट्रपति भवन में अपनी तैनाती से पहले पूनम गुप्ता ने बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा की है। उनकी सेवाओं को हमेशा सराहा गया है। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला टुकड़ी का नेतृत्व कर अपनी काबिलियत को साबित किया।राष्ट्रपति भवन में स्थित मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स एक खास जगह है, जहां यह ऐतिहासिक शादी संपन्न होगी। यह जगह आमतौर पर खास कार्यक्रमों के लिए ही इस्तेमाल की जाती है।
पूनम की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा
पूनम गुप्ता और अवनीश सिंह की शादी राष्ट्रपति भवन में होना इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। इस शादी को लेकर पूरे देश में उत्साह है और यह कई सुरक्षा बल कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। पूनम की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा ने इस शादी को ऐतिहासिक बना दिया है।
Comments
No comments yet.