बलिया : कराटे एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कैडेट,जूनियर अंडर 21 व सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित है | 20-21 अप्रैल तक चलने वाले इसे कराटे प्रतियोगिता में जनपद बलिया के कुल 26 सदस्यीय टीम प्रतिभाग हेतु आज लखनऊ पहुंच चुकी है.

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा के अलावे द होराइजन स्कूल के बालिका कराटे प्रशिक्षक गरीमा सिंह कोच के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतिभागी खिलाड़ियों का नाम निम्न है.

कैडेट वर्ग में:- आयुष सिंह अनुराग कुमार, तनय आनंद, हनी सोनी,अभय प्रताप, श्रेया गुप्ता,सृष्टि सिंह, आर.

जूजूनियर वर्ग में:- आदर्श तिवारी , करन सिंह, मधुकर, करण कुमार, जय प्रकाश वर्मा, आदित्य यादवसीनियर वर्ग में:- गरिमा सिंह, ज्योत्षना यादव ,युवराज सिंह यादव, अमित वर्मा, कमलेश, अखिलेश वर्मा, नीरज कुशवाहा, कृष्ण जी सिंह प्रतिभाग करेंगे |यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति ने दी |