कला उत्सव में स्कूली बच्चों ने बिखेरा हुनर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Topic
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
डिजिटल मार्केटिंग छोटे और स्थानीय व्यवसायों को वेबसाइट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन मैप, समीक्षाओं और विज्ञापनों के माध्यम से कम बजट में नए ग्राहकों तक पहुंचने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में मदद करती है।
दिल्ली पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बहेरी–मिड्ढा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कौशल का जलवा बिखेरा।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर साफ- सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, पार्किंग, न्यायालय कक्षों और विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाजिर को कड़ी चेतावनी दी और बिजली विभाग को लटके तारों को व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
पापियों का पाप धोते धोते, राम तेरी गंगा मैली हो गयी। लेकिन गंगा कों सुरक्षित रखने के लिए गठित बोर्ड आँख बंद करके सो गयी। कटहल नाला के साथ यह पंक्तिया बखूबी चरितार्थ हो रही हैं। एक तरफ प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पहल पर शहर के बीचो-बीच से होकर गुजरने वाला कटहल नाला कों सुधारने की क़वायद भूमिपूजन के बाद शुरू हो गया है। लेकिन उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों के उदासीनता के चलते आज भी लोगों के शौचालयों का मल मूत्र कटहल नाले में बहाया जा रहा है। जो अप्रत्यक्ष रूप से गंगा कों भी मैला कर रहा है। ऐसे में एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों को भी खुले तौर पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। यही नहीं इस प्रकरण में समाचार बैंक की खबर का संज्ञान लेते हुए एनजीटी नगर पालिका परिषद पर करोड़ों रूपये का जुर्माना भी ठोंका था।
बलिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सनबीम स्कूल बलिया के नालंदा पुस्तकालय में गुरुवार को प्रातः 11 बजे अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय के लिए कम्युनिटी पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बलिया के सीटीओ डॉ आनंद दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि *जिस समाज में पढ़ने की संस्कृति होती है, वह समाज अधिक जागरूक और संवेदनशील होता है। यह लाइब्रेरी बौद्धिक विकास का केंद्र बनेगी।
जिले के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों व शिक्षण संस्थानों में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व अनुशासन एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्था के प्रमुख व अतिथियों ने नियत समय पर अपने अपने शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहन किया। इस दौरान देश की आजादी को अक्षुणय बनाये रखने के लिए युवाओं कों संकल्प लेने कों कहा।
शिलांग: पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग, हिंदी विभाग केलानिया विश्वविद्यालय, केलानिया, श्रीलंका व स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय उच्चायोग, कोलंबो के तत्वावधान में आयोजित 20 वें लेखक मिलन शिविर सम्मेलन में बलिया के कवि, गीतकार पवन कुमार तिवारी को ' भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद पूर्वांचल सहित देश के लोगों में खुशी व्याप्त है वहीं श्री तिवारी के शुभचिंतकों ने उन्हें फोन व दूरभाष पर बधाई देना शुरू कर दिया है।
बिच्छू के डंक से झटपट राहत देने वाली दवा अब सपना नहीं हकीकत बनने की ओर है. डीडीयू के जूलॉजी डिपार्टमेंट हुए कुछ प्रयोग से काले बिच्छू ( एशियन ब्लैक स्कॉपियन) के जहर से बिच्छू के डंक से जिंदगी बचाने वाली दवा की खोज कर ली गई है. शुरुआत में इसका प्रयोग चूहों पर किया गया है. इसके बाद अब ह्यूमन ट्रायल करने की तैयारी चल रही है.
डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम की एक नई तकनीक है, जिसमें अपराधी खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में पेश करते हैं और पीड़ित को कानूनी मामलों में फंसाने का डर दिखाते हैं। यह फ्राड तेजी से फैल रहा है और अपराधी नकली गिरफ्ता...
Identity Theft एक गंभीर साइबर क्राइम है, जिसमें ठग आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराकर उसका दुरुपयोग करते हैं। इसका उपयोग बैंक खातों से पैसे निकालने, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने, या आपकी पहचान का गलत तरीके से उपयोग कर सकते हैं
फिशिंग स्कैम इंटरनेट पर एक गंभीर समस्या बन चुके हैं, जिसमें साइबर अपराधी नकली ईमेल या मैसेज के जरिए लोगों से उनकी संवेदनशील जानकारी चुराते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको फिशिंग घोटालों को पहचानने और उनसे बचने के तरीकों के बार...