
बलिया। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार की देर रात्रि दो निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल कर नवीन स्थान पर तैनात होने का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली के पद पर तैनात रामायण सिंह को बैरिया थाने की कमान सौंपी है तो वही पुलिस लाइन में गैर जनपद से आये योगेंद्र बहादुर सिंह को शहर कोतवाली की कमान सौंपी है. पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने एक एक थानों की गहनता से जाँचना शुरू कर दिया. ऐसे जनपद में क़ानून व्यवस्था का बनाये रखने के लिए थानेदार भी बदलने जरूरी हो गए. संभावना जतायी जा रहीं है कि अभी कई थानों कि कमान बदली जाएगी. अभिषेक कुछ ही दिन पहले शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का चार्ज रामायण सिंह को सौंपा गया था.

Comments
No comments yet.