बलिया : कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के साथ ही मुकदमा वादियों के लिए बलिया पुलिस ने वादी दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। वादी दिवस प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को प्रत्येक थानों पर आयोजित किया जायेगा। वहीं, प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जनपद स्तर पर पुलिस लाइन में वादी दिवस का आयोजन होगा। पुलिस ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया।
पुलिस के मुताबिक, जनपद में प्रतिदिन काफी मुकदमें पंजीकृत किए जाते हैं। परन्तु इन मुकदमों में प्रगति की नियमित समीक्षा नहीं हो पाने की वजह से मुकदमा वादियों को चौकी व थाना स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी शिकायत लेकर भटकना पड़ता हैं। मुकदमा वादियों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऐसे मुकदमों के शीघ्र निस्तारण, उनमें शीघ्र गिरफ्तारी की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए जनपद के समस्त थानों एवं जनपद स्तर पर वादी दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

👉प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को प्रत्येक थानों पर आयोजित किया जायेगा वादी दिवस।
👉प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जनपद स्तर पर पुलिस लाइन में वादी दिवस आयोजित किया जायेगा।
👉वादी दिवस का समय सुबह 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक व पुनः अपरान्ह 03.00 बजे से 04.00 बजे तक रहेगा।
👉समस्त वादी अपने मुकदमें से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
👉वादी दिवस आयोजित होने से 03 दिवस पहले सभी वादियों को सूचित किया जायेगा।
Comments
No comments yet.