बलिया : एचडीएफसी बैंक की पहल से दो सेलरी खाता वाले लाभार्थी महिलाओं को 30-30 लाख का चेक जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार के हाथों दिया गया. दोनों महिलाएं होमगार्ड जवान कि पत्नियां है. जिनके होमगार्ड पति का खाता एच डी एफ सी बैंक में  खोला गया था.


एचडीएफसी बैंक के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से दो होमगार्ड के परिवारों को 30-30 लख रुपए का चेक दिया गया।लाभार्थी आनंदी देवी सिकंदरपुर एवं मीरा तिवारी बैरिया को जिलाधिकारी ने चेक प्रदान किया. इस दौरान डीएम ने कहा कि बैंकिंग के क्षेत्र एच डी एफ सी बैंक ने सेलरी एकाउंट वाले खाताधारक के सेवकाल के दौरान इस तरह का सहयोग काफ़ी सराहनीय है. हम इस तरह के मामलों में किसी के मौत बाद उसे वापस तो नहीं लौटा सकते है. लेकिन यह मदद उन परिवार वालों के लिए बहुत ही सराहनीय है.


इस कार्यक्रम में क्लस्टर हेड काजी  रहमान एवं एचडीएफसी बैंक मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक सतीश राव के साथ ही गवर्नमेंट रिलेशनशिप मैनेजर ज्ञान मिश्रा एचडीएफसी बैंक सिकंदरपुर शाखा के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह एवं बैरिया शाखा प्रबंधक ज्ञान पांडेय मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इब्राहिमाबाद निवासी कमलदेव सिंह साइकिल से दो माह पूर्व ड्यूटी करने के लिए दोकटी थाने पर जा रहे थे, तभी चांदपुर गांव के निकट किसी वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी आनंदी देवी को जिलाधिकारी के हाथों बैंक द्वारा 30 लाख रुपए का चेक प्रदान कराया गया है।वही, पन्दह के संजय तिवारी की भी मौत दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनकी पत्नी मीरा तिवारी को भी 30 लाख रुपए का चेक जिलाधिकारी के हाथों प्रदान किया गया। एचडीएफसी बैंक के अधिकारी अरविंद कुमार उपाध्याय, होमगार्ड के बीओ बैरिया संजय कुमार सिंह, सहायक कंपनी कमांडर बैरिया व एचडीएफसी बैंक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।