Court News: पत्नी के हत्यारोपी पति को कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद की सजा, 10 हजार का जुर्माना भी ठोंका
लगभग ढाई साल पूर्व दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव में किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच वाद विवाद के चलते गुस्सा में पति ने उसे धक्का दे दिया और पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। अंततोगत्वा इलाज के दौरान सदर अस्पताल बलिया में रंजू देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं मामला अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई। जिसमें न्यायालय ने अभियुक्त पति श्याम बाबू ठाकुर को हत्या के जुर्म में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाई है।