भाजपा नेता की कंपनी अमर ज्योति 100 करोड़ ठगकर भागी, निवेशकों ने किया हंगामा, फूट-फूटकर रोईं महिला
100 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। शुक्रवार को खबर फैल गई कि कंपनी बंद हो गई तो निवेशकों ने हंगामा कर दिया। बरेली में कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। कहा कि किसी ने घर बेचकर रकम जमा की तो किसी ने जेवर, लेकिन कंपनी अब पैसा वापस नहीं दे रही है।