
लखनऊ : जे डी यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व मे राजेश सिंह को पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर प्रदेश महासचिव पद से सुशोभित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा हमे पूर्ण विश्वास है राजेश सिंह के आने से पार्टी निश्चित रूप से मजबूत होगी पार्टी को नई दिशा देकर संगठन को मजबूत करना इनका दायित्व है।
इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल, लखनऊ महानगर की प्रभारी ममता सिंह, सुभाष पाठक, सचिन माईकल, अभिषेक राय, हरिशंकर पटेल, चंद्रशेखर तिवारी, हरि सिंह, दिनेश सिंह, उमाशंकर सिंह, कामता सिंह, विक्की मास्टर, संजय बाब, शिबू बाबू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.