Breaking News

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में निकाला भव्य कलश यात्रा

जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ भृगु नगरी

श्री राम मंदिर, नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण के साथ घर घर बंटेगा पूजित अक्षत

बलिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार श्रीराम मंदिर, नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महा जनसम्पर्क अभियान बलिया समिति के निर्देशन व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में बलिया में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर पूजित अक्षत प्रदान किया जाना है। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा में हर-घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज शनिवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP
    

यात्रा शहर के रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर बलेश्वरनाथ मन्दिर, श्री हनुमागढ़ी मन्दिर, अग्रसेन मार्ग (विजय सिनेमा रोड), चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रोडवेज होते हुए टी.डी. कॉलेज चौराहा पहुंची जहां पूज्य सन्तों द्वारा आशीर्वाद रूपी जत्थे प्राप्त हुआ. यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. यात्रा के दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए.

अक्षत कलश की पूजा अर्चना श्री आनंद जी ने की। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा राम स्तुति की गई। महिलाओं और भक्तों ने आरती उतारकर अक्षत कलश की पूजा अर्चना की। इस दौरान रामलीला स्थित मंच पर बालक बाबा के साथ संघ के जिला संघचालक भृगुजी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, सह जिला कार्यवाह सौरभ पाण्डेय, विश्व हिंदू परिषद के सह प्रान्त मंत्री मंगलदेव चौबे,बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, मंत्री प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, संतलाल गुप्ता, के साथ संघ व विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जिले के रामभक्त गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र भ्रमण में उपस्थित रहे। संघ के कार्यकर्ताओं ने सभी राम भक्तों को आमंत्रित करते हुए प्रत्येक दिन आने वाली 24 तारीख तक अक्षत कलश की पूजा अर्चना करने का संकल्प लिया.

जिला प्रचारक विशाल ने बताया कि जिला प्रचारक विशाल जी ने बताया कि राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का यह शुभ अवसर लाखों रामभक्तों के बलिदान के फलस्वरूप फलीभूत हुआ है। यह सनातन है जिसका न कोई आदि है ना कोई अंत है। सनातन ही सत्य, शाश्वत है जिसके नेतृत्व में पूरा विश्व चलेगा। उन्होंने आगे बताया कि 22 जनवरी 2024 को रामलला नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन अयोध्या में भव्य आयोजन होगा जिसका पूरा विश्व साक्षी बनेगा। अयोध्या में पूजित अक्षत, पत्रक और राम का चित्र निमंत्रण स्वरूप घर-घर पहुंचाया जा रहा है। संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अक्षत कलश के पूजित अक्षत को पहुंचाने का काम करेगें। अपनी जिम्मेदारी संघ कार्यकर्ता बखूबी निभाने के लिए संकल्पबद्ध हैं.

बालक बाबा ने राम के इतिहास का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान राम का जीवन मर्यादित था। भगवान राम सभी के आराध्य हैं। सभी की आस्था भगवान राम में है। उन्होंने अक्षत की भी विस्तृत व्याख्या किया। उन्होंने बताया कि प्राचीनकाल में अक्षत ही निमंत्रण होता था। आज वही अक्षत भगवान राम के धाम आने का निमंत्रण स्वरूप अक्षत है, जिसे संघ व विहिप के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे.

राज्य सभा संसद नीरज सिंह ने बताया कि राम का मंदिर अयोधया में बनेगा। इस बात में किसी को संशय नहीं था। इस आंदोलन में स्वर्गीय अशोक सिंघल जी ने इस आंदोलन को धार देने का प्रयास किया। मन्दिर आंदोलन में पूरे देश के लोगों के साथ बलिया के लोग भी इस आन्दोल मे भाग लिया था.

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने राम मंदिर आंदोलन की घटना का विस्तार से जिक्र किया।

इस अभियान समिति के जिला समन्वयक अरुण कुमार मणि ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले पांच लाख परिवारों तक पुजित अक्षत के साथ निमंत्रण व मन्दिर का चित्र दिया जाना है। सभी से आग्रह किया गया है कि उस दिन दीपोत्सव मनाएं.

इस अभियान समिति के जिला समन्वयक अरुण कुमार मणि ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया तथा पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपरोक्त बंधूओं के साथ हजारों रामभक्त कार्यकर्ता, मातृशक्तियाँ जनमानस उपस्थित थे।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.