Breaking News

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव

बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से उपस्थित जन समुदाय के गरिमापूर्ण उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण किया गया। सभी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP


वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी, राकेश मिश्र आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किया।
अध्यक्षता जनार्दन राय व संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडेय भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल, सच्चिदानंद तिवारी, संतोष चौबे, गिरीश गांधी आदि मौजूद रहे । समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सबके प्रति आभार जताया !


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.