बसन्त पंचमी उत्सव पर डॉ. रामविचार रामरती स्कूल में कार्यक्रमों की रही धूम
बसन्त पंचमी उत्सव के शुभ अवसर पर डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया में नवनिर्मित ओम ज्ञानदानी मातृ मन्दिर में मूर्ति स्थापना, विशाल कक्ष का शिलान्यास एवं बसंत उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती, 'ॐ' शब्द की प्रतिमूर्ति व मां भारती के नूतन विग्रह की स्थापना पूजन हवन कर की गई. जिसमें यजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह, सह प्रबंधक मारुति नंदन तिवारी तथा डॉक्टर संतोष तिवारी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।