योगी सरकार में नहीं थम रहा घूस लेना, लेखपाल सहित दो गिरफ्तार, हड़कम्प, राजस्वकर्मियों का विरोध
बलिया : आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को दिन में बांसडीह तहसील के एक कमरे से लेखपाल व एक अन्य व्यक्ति को पांच हजार रूपया घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम दोनों व्यक्तियों को तहसील से कोतवाली लाकर हाथों को केमिकल से धुलवाया तथा अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।