बलिया : बैरिया तहसीलदार न्यायालय से गायब 85 मुकदमों की पत्रावलियां व पेशी बही प्रकरण में शुक्रवार की देर शाम तहसीलदार सुदर्शन कुमार की तहरीर पर तहसीलदार कोर्ट के पेशकार ओम प्रकाश पटेल व अनुदेशक मनोज कुमार के खिलाफ धारा 409 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गयी है.

गौरतलब हों कि तीन दिनों से पत्रावली गायब होने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में पहले पेशकार ओम प्रकाश पटेल ने तहरीर दिया था। बाद में तहसीलदार द्वारा शुक्रवार को उक्त आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद तहसीलदार ने प्राथमिक दर्ज कराई। इस प्रकरण में पूछे जाने पर बैरिया तसं के एसएचओ  धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का राजफास किया जाएगा।